
छत्तीसगढ़ शासन

महिला एवं बाल विकास विभाग
महिला एवं बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ अंतर्गत राज्य के 33 जिलों में 220 एकीकृत बाल विकास परियोजनाएं संचालित है। इन बाल विकास परियोजनाओं में कुल 1866 पर्यवेक्षक सेक्टर तथा 52474 आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत है। आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से 27 लाख से अधिक हितग्राही लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
विभाग अंतर्गत बाल विकास, बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण हेतु लागू विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण, इस हेतु विभिन्न विभागों से प्रभावकारी तालमेल हेतु विभाग में कार्यरत अमले की केंद्रीकृत जानकारी संधारण हेतु स्थापना एवं प्रशिक्षण संबंधी पोर्टल तैयार किया गया है।
इससे विभागीय अमले की समस्त व्यक्तिगत जानकारी एक स्थान पर उपलब्ध होगी तथा अधिकारी/कर्मचारियों को पदोन्नति, क्रमोन्नति का लाभ समय-सीमा में प्रदान करने, उन्हें विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों में आवश्यकता अनुसार नामांकित करने में सुविधा होगी।
कर्मचारी की सेवा निवृत्ति पर उन्हें समय-सीमा में स्वत्वों का भुगतान संभव होगा। साथ ही अधिकारी/कर्मचारियों की शासकीय सेवा संबंधित व्यक्तिगत समस्याओं का निराकरण किया जा सकेगा एवं इससे विभागीय अमले की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी एवं वे सकारात्मक मनोवृत्ति के साथ विभागीय कार्यों का संपादन कर सकेंगे।